Wednesday, November 3, 2010

Spirituality-4

मैं हर लम्हे का बना हूँ,
सोते जागते हर पल हर लम्हा
एक पहचानी जुबान है.


मैं ज्यादातर अँधा और बहरा रहता हूँ .

ऑंखें है पर  दिखती नहीं,
नाक है पर सुगंध नहीं पहचानती,
कान है पर सुनते नहीं.

मेरी लम्हा सिर्फ मेरी विचार रह जाती है
मेरी जिंदगी उसमे गुजरती  है
कोई पड़ाव नहीं है.

लगतार  चलती रहती है
विचार और विचार
और उसके बनाये हुए किरदार
उसके बनाये हुए यादें
जिसमे रंग, जबान और एहसास
सब कुछ है.

बड़ा मुश्किल है उन्हें छोड़कर
दुनिया में आना.

जहाँ हर पल एक नया एहसास है.
हर पल एक ज़िन्दगी है
और नहीं भी.

और आसमान खुला है.
अपनी जगह.

सब कुछ अपनी जगह

और मैं एक पल का मेहमान
हर पल कि एहसास में जीवित

न पीछे मुड़ते हुए न आगे देखते हुए

पांव किसपे रखूँ
अगर वक़्त नहीं ठहरता?

अपने विचारों पे रखूँ  तो फिर अन्दर जाना होगा....

No comments:

Post a Comment