Wednesday, March 2, 2011

मध्य वर्तीय परिवार

यह हमारे छोटे छोटे छुपे हुए पाप,
जिसपे  हम अपने अस्तित्व  तोलते हैं.... 

इक हल्का सा कपट, इक छोटा झूठ,
और हमारी  सारी इंसानियत दाव पे लगा देते हैं हम.

कुछ नहीं बदलता,
हम थोड़े और दब जाते हैं.

जीने का कारण खोजते हुए,
हम खोये हुए गुरुर को सँभालते हैं,
इस आस में की,
अगर मैं सही में कोशिश करता,
तो शायद मैं,
एक किसान जैसा जिंदगी जीता.

अपने खेत का मालिक.
मेरा पौधा, मेरी मेहनत का.


और मैं उस गाँव में,
सुखी रहता.

और अगर वो मुझे नसीब नही,
तो मैं मेरी  दुनिया में,
अपने आपको मांजता रहूँगा....

ताकि बदलते पाप के परिभासा के,
दायरे में रहूँ.

बदलते लकीर को पहचानता रहूँ,
और कहूँ, आखिर लकीर तो लकीर है,
भले  वोह चार घाट से गुजारी हो.......