Friday, February 19, 2010
तल्लीन
धुंधला सा वातावरण.
मैं चल रहा हूँ,
सर झुका हुआ, कंधे रोते हुए.
दूर से किरण झाकती है,
मैं बहार देखता हूँ,
और फिर वापस.
जमीन पर नज़र,
पांव तेज हैं,
चलने में राहत है.
प्रकृति को क्या करना पड़ेगा
मुझे रिझाने के लिए?
एक भूकंप?
मेरी दुविधाओं में,
छोटी सुन्दरता
का कोई मायने नहीं.
मैं चल रहा हूँ,
सर झुका हुआ, कंधे रोते हुए.
दूर से किरण झाकती है,
मैं बहार देखता हूँ,
और फिर वापस.
जमीन पर नज़र,
पांव तेज हैं,
चलने में राहत है.
प्रकृति को क्या करना पड़ेगा
मुझे रिझाने के लिए?
एक भूकंप?
मेरी दुविधाओं में,
छोटी सुन्दरता
का कोई मायने नहीं.
क्रोध
तू मुझे पुकारती हैं,
कि मैं खेलूं,
तुम्हारे संग.
बच्चों कि तरह.
मैं बच्चा नहीं हूँ.
मेरी जिम्मेदारियां हैं.
मैं परेशां हूँ.
कि मैं खेलूं,
तुम्हारे संग.
बच्चों कि तरह.
मैं बच्चा नहीं हूँ.
मेरी जिम्मेदारियां हैं.
मैं परेशां हूँ.
पतझड़
एक पौधा,
आकाश कि तरफ उंगली उठाता .
मुझे रंग रहे हो,
पतझड़ में?
फिर एक एक करके-
मेरे रंगों को
गिरा दोगे.
ज़मीन पर.
मेरी उंगली उठी रहेगी.
सवाल रहेगा.
आकाश कि तरफ उंगली उठाता .
मुझे रंग रहे हो,
पतझड़ में?
फिर एक एक करके-
मेरे रंगों को
गिरा दोगे.
ज़मीन पर.
मेरी उंगली उठी रहेगी.
सवाल रहेगा.
Subscribe to:
Posts (Atom)

