Wednesday, March 2, 2011

मध्य वर्तीय परिवार

यह हमारे छोटे छोटे छुपे हुए पाप,
जिसपे  हम अपने अस्तित्व  तोलते हैं.... 

इक हल्का सा कपट, इक छोटा झूठ,
और हमारी  सारी इंसानियत दाव पे लगा देते हैं हम.

कुछ नहीं बदलता,
हम थोड़े और दब जाते हैं.

जीने का कारण खोजते हुए,
हम खोये हुए गुरुर को सँभालते हैं,
इस आस में की,
अगर मैं सही में कोशिश करता,
तो शायद मैं,
एक किसान जैसा जिंदगी जीता.

अपने खेत का मालिक.
मेरा पौधा, मेरी मेहनत का.


और मैं उस गाँव में,
सुखी रहता.

और अगर वो मुझे नसीब नही,
तो मैं मेरी  दुनिया में,
अपने आपको मांजता रहूँगा....

ताकि बदलते पाप के परिभासा के,
दायरे में रहूँ.

बदलते लकीर को पहचानता रहूँ,
और कहूँ, आखिर लकीर तो लकीर है,
भले  वोह चार घाट से गुजारी हो.......

Sunday, January 9, 2011

IT

Ah,
The elusive "It".
That is "me".
And is more than "me".
And yet is "me".

Just so that I am more than what I am.

I and me merge,
so that we recognise "It"
and then we recognise ourselves.

and then I will be "me".

and the "It" will be "me"
but above "me'.

If you know what I mean .....

Wednesday, December 15, 2010

Wednesday, November 17, 2010

वक़्त

गुजरते वक़्त में-
मेरा कौन सा वक़्त है?
जिसे मैं थाम सकूँ.
और कहूं, यह मेरा वक़्त है.
और उसके साथ चल पडू.

उसकी पहचान क्या है?

Thursday, November 4, 2010

Spirituality-5

मैं यहाँ  हूँ  फुटपाथ पे,
शाम का वक़्त है, ठंडा, भूरा

इमारतें  मेरे सामने उभर रही हैं
सामने और ऊपर
ठोस, ठंडी, भूरी

सड़क मेरे सामने से गुजर रही है,
बाएं से दायें.

मुझे एहसास होता है कि मेरे लिए
यहाँ पे जगह नहीं है



चारों तरफ से मुझे घेर रहीं है
ठंडी इमारतें


जगह नहीं है
जगह नहीं है


और मैं अवाक् हो जाता हूँ


यह मेरी सच्चाई है क्या


मेरी सपनों कि


कि जगह नहीं है


पर कहाँ जगह है मेरी?


यह पहचानी हुई मंजिल है मेरी


मेरी सपनों में आती है
बार बार
जगह नहीं है, जगह नहीं है
और में सपनों में भागता रहता हूँ
जगह ढूँढ़ते
और जब नींद खुलती है
तो पहचानी सी मंजिल नज़र आती है-
न जगह वाली
और में उसमे घूमता हूँ
न जगह वाली मंजिल


किसीने कहा था मुझसे
apni    जगह को देखो
शायद फिर यह चाहत जायगी

मैंने देखि, बहुत देखि
पर चाहत नहीं गयी

मैं कैसी जगह ढूंढ रहा  हूँ?
कि यहाँ रहते  हुए  भी यहाँ नहीं हूँ.
जहाँ  भी हूँ, वहां  नहीं हूँ.


कहीं  और होने  कि इच्छा  है,
पर जब  वहां  पहुचता हूँ, वो  मेरी मंजिल नहीं लगती
सिर्फ एक पड़ाव.

Wednesday, November 3, 2010

Spirituality-4

मैं हर लम्हे का बना हूँ,
सोते जागते हर पल हर लम्हा
एक पहचानी जुबान है.


मैं ज्यादातर अँधा और बहरा रहता हूँ .

ऑंखें है पर  दिखती नहीं,
नाक है पर सुगंध नहीं पहचानती,
कान है पर सुनते नहीं.

मेरी लम्हा सिर्फ मेरी विचार रह जाती है
मेरी जिंदगी उसमे गुजरती  है
कोई पड़ाव नहीं है.

लगतार  चलती रहती है
विचार और विचार
और उसके बनाये हुए किरदार
उसके बनाये हुए यादें
जिसमे रंग, जबान और एहसास
सब कुछ है.

बड़ा मुश्किल है उन्हें छोड़कर
दुनिया में आना.

जहाँ हर पल एक नया एहसास है.
हर पल एक ज़िन्दगी है
और नहीं भी.

और आसमान खुला है.
अपनी जगह.

सब कुछ अपनी जगह

और मैं एक पल का मेहमान
हर पल कि एहसास में जीवित

न पीछे मुड़ते हुए न आगे देखते हुए

पांव किसपे रखूँ
अगर वक़्त नहीं ठहरता?

अपने विचारों पे रखूँ  तो फिर अन्दर जाना होगा....

Spirituality-3

यह स्थान कैसा है?
मैं यहाँ पर हूँ पर रहना नहीं चाहता,
पर जाऊं कहाँ?

बाहर अनजाना है,
आखों से दिखता है,
पर उन आँखों से जो यहाँ से देखते हैं.

आपने आप से बाहर  निकलकर कैसे देखूं?

कभी कभी एक झलक दिखती है,
बाहर की.

मुझसे बाहर जहाँ पे मैं नहीं हूँ.

बहुत हल्का लगता है- सब  कूछ.
साफ़, स्थिर, अटल.

आखों कि जबान और बदन की पहचान.

पर कब तक?

अन्दर कि जिंदगी बुलाती है,
काफी कुछ पहचाना सा है,
चले हुए पथ, जाने माने  ख्याल,
उनका क्या होगा?

मैं अगर बाहर निकल जाऊं
तो क्या बचेगा अन्दर?

कौन रहेगा अन्दर?

कौन मुझसे बातें करेगा?