यादें और चाहत में फर्क कितना है?
यादें बीते हुए कल कि हैं और चाहत आने वाले कल कि.
यह फिर वही पुरानी याद नयी चाहत है.
या फिर पुरानी याद ही चाहत है, याद के रूप में.
जोह कल था, वो वहीँ हैं,
मैं आज और कल में आते जाते रहता हूँ,
कभी यादों के ज़रिये और कभी चाहतों के साथ
अगर मैं याद और चाहत को अलग कर दूं
मेरी चाहत याद पे निर्भर नहीं रहे
तो चाहत क्या होगी
डरता हूँ यह सोचने में
अगर मैं मुड़ कर न देख पाऊँ तो सामने देखने के लिए कुछ है नहीं
किसपे नज़र टिकाऊँ?
हर चीज़ अपने में सीमित दिखती है,
मुझसे अलग, ना पहचानती हुई
मैं नज़र रखता हूँ उनपर
यादों और चाहत का आपस में मिलन होता है
और मैं?
मैं देख रहा हूँ,
पिचले और कल के ज़रिये
और अभी?
यह वक़्त?
यह बाद में आएगा-
कल बनकर.
Wednesday, November 3, 2010
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment